ग्रेटर नोएडा का युवक हरिद्वार में डूबा, दोस्तों के साथ गया था जल लेने
दो बाइक से दोस्तों के साथ गया था हरिद्वार
- Shiv Kumar
- 22 Jul, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक युवक की भगवान भोलेनाथ की आस्था में जान चली गई। दरअसल, बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी 1 सोसायटी में रहने वाला युवाक सावन के पवित्र महीने में कांवड़ से जल लेने के लिए हरिद्वार गया था। जहां गंगा जल लेते समय युवक डूब गया। सूचना पर पीड़ित परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं। वहीं, एडीआरएफ की टीम युवक को तलाश कर रही है , लेकिन सफलता नहीं मिली है।
मूलरूप से हापुड़ का रहने वाला है परिवार
मूलरूप से हापुड़ के सिंभावली गांव मुरादपुर निवासी शिव कुमार त्यागी गौर सिटी एक सोसायटी के चार एवेन्यू स्थित डी-1223 में परिवार के साथ रहते हैं। शिवकुमार का बेटा निशांत त्यागी अपने दोस्त हिमांशु, रोहन व नमन के साथ दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए रविवार की सुबह घर से गया था।
नहाने के दौरान पैर फिसला
बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त हरिद्वार पहुंचकर रविवार डेढ़ बजे के करीब गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान निशांत पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। शिव कुमार त्यागी ने बताया कि उसका बेटा गाजियाबाद के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है।
तीन दोस्तों के साथ गया था हरिद्वार
घटना के बाद से निशांत की मां सरिता व बहन मानवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि निशांत जल लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह आठ बजे गया था। निशांत के दोस्त हिमांशु, रोहन व नमन अलग-अलग सोसायटियों में रहते हैं। उन्होंने फोन पर निशांत के डूबने की सूचना दी थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






