ग्रेनो की इस सोसाइटी भाजपा नेत्री और उनके बेटे को दबंगों ने डंडों से पीटा, जानिए क्यों हुआ विवाद?

top-news
ग्रेटर नोएडा में दबंगई

Grate Noda: ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने भाजपा महिला नेता और उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। सूरजपुर थाना क्षेत्र के मिग्सन ट्विन सोसाइटी में सोसाइटी के गार्ड और बाउंसरों ने लाठी-डंडों से मां बेटे की पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित भाजपा नेत्री की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अपना फ्लैट किराए बैचलर को देना चाह रहीं थी

दरअसल, सूरजपुर स्थित मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में गुरुवार को भाजपा नेत्री बीना भाटी अपने बेटे शिवम के साथ अपने फ्लैट पर गई थी। वह अपने फ्लैट में बैचलर किराएदार को शिफ्ट कराना चाह रही थी। जबकि सोसाइटी के नियमों के मुताबिक बैचलर्स को किराए पर फ्लैट नहीं दिया जा सकता है। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए बैचलर्स को अंदर जाने से रोकने लगे, जिसको लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान गार्ड ने शिवम के साथ मारपीट करने लगे। भाजपा नेत्री बीना भाटी बीच-बचाव के लिए आगे आईं तो गार्ड ने उन पर भी डंडे से हमला किया। इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं।


पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है.


नियमों पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों में बैचलर्स को किराए पर फ्लैट देने पर रोक है। जबकि कानूनी रूप से किसी भी व्यक्ति को अपनी संपत्ति किराए पर देने का अधिकार होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिसकी शादी नहीं हुई है, वह कहां रहने जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *