भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार, सुरेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष और गौरव प्रदेश सचिव नियुक्त

top-news
दोनों को फूलमाला पहनकर एवं प्रस्शस्ति पत्र दिया और उन्हें बधाई दी।

Noida: भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ब्रहम सिंह के निर्देश पर सेक्टर 10 नोएडा में संगठन का विस्तार  रविवार को किया गया। इस मौके पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता विनोद यादव ने की। पंचायत का संचालन पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने किया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने सुरेंद्र यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गौरव कुमार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। दोनों को फूलमाला पहनकर एवं प्रस्शस्ति पत्र दिया और उन्हें बधाई दी।

मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा शहर
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुमोदन किया। नोएडा शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है, छोटी-छोटी समस्याएं  बड़ी हो चुकी है। सीवर नाली रोड स्वास्थ्य संबंधित लार्वा कीटनाशक दवाइयां भी नहीं छिड़की जा रही है। विद्युत विभाग का भी बहुत बुरा हाल है। मुख्यमंत्री का आदेश होने के बावजूद भी नोएडा जैसे हाईटेक शहर में 24 घंटे लाइट नहीं आ रही है। नालियों में यूपीपीसीएल विद्युत विभाग के खंबे खड़े हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। कई जगह तो खंबे टूटे हुए पड़े हैं लेकिन विद्युत विभाग का ध्यान बिल्कुल भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है। सर्वे के तौर पर  गांव सौरखा का सर्वे कर सकते हैं। यहां समस्याएं आपको स्वयं नजर आ जाएंगी।
 
पंचायत में ये रहे मौजूद
इस मौके पर उपस्थित रहे एमपी यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , सुंदर सिकंदरपुर राष्ट्रीय महासचिव , मुकेश प्रधान राष्ट्रीय सचिव,राजन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री , लोकेश पहलवान प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरभ मुखिया प्रदेश महासचिव ,रविंद्र यादव प्रदेश सचिव, दीपक यादव प्रदेश सचिव, गाजियाबाद नगर प्रभारी मोहम्मद मुमताज जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव खोडा अध्यक्ष, सुंदर यादव, साहिल खान नोएडा महानगर उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *