नोएडा की महिला ने ऑनलाइन एप से लिया था लोन, अब बेटी के साथ दुष्कर्म करने की मिल रही धमकी

top-news
noida crime news

Noida: साइबर ठग अब लोनिंग एप के जरिए लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला नोएडा सेक्टर 100 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ हुआ है। महिला को ऑनलाइन एप से लोन की रिकवरी से जुड़े लोग फोन कर परेशान कर रहे हैं। लोन का पैसा जमा नहीं करने पर धमकी दे रहे हैं। यहां तक बेटी के साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो निकालकर बदनाम भी कर रहे हैं। आरोपियों की धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजा

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास 24 जुलाई से अनजान नंबर से काल आ रही है। काल करने वाला पीयूष नाम का व्यक्ति है। जो फोन पर लगातार अभद्रता कर रहा है। दो नंबर ब्लॉक करने के बाद उसने महिला और उनके बेटे का सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो निकाला और उसको एडिट कर माथे पर आपत्तिनजक शब्द लिखे। इसके बाद फोटो को उनके और रिश्तेदारों के पास भेज दिया। परिवार के साथ-साथ उन्हें और उनकी बेटी को घर से बाहर निकलते ही उठाने और दुष्कर्म करने की धमकी दी जा रही है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आरोपी के साथी गाजियाबाद कमिश्नरेट में एसआई के पद पर तैनात होने का हवाला देते हुए धमका रहे हैं। पीड़िता और उनका परिवार इस कदर डर गया है कि वह अनजान का फोन उठाने से भी डर रहे हैं। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  मोबाइल नंबरों की जांच कराई जा रही है।

ऐसी घटना सिर्फ नोएडा की महिला के साथ नहीं बल्कि हजारों लोग इससे परेशान हैं। ऑनलाइन एप आसानी से तो लोन दे देते हैं लेकिन उसके बाद इनका असली खेल होता है। मोटा ब्याज वसूलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ते हैं। इसलिए भरोसेमंद कंपनियों से लोन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *