नोएडा में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किडनैपर को दबोचा, जानिए कैसे?
नोएडा में स्कूल के बाहर कार में बैठाकर ले गया था आरोपी
- Shiv Kumar
- 31 Jul, 2025
Noida: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा अपराधों की राजधानी बनती जा रही है। यहां दिनदहाड़े एक 15 वर्षीय छात्रा का स्कूल के गेट से अपहरण कर लिया गया। अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार लिया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, बुधवार को थाना सेक्टर-24 पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का निजी स्कूल गेट के सामने से एक लड़की को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर तुरंत पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो कार लेकर भागने लगा
थाना सेक्टर-24 की पुलिस टीम कुछ ही देर में लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी तक पहुंची गई। पुलिस को देख आरोपी अपनी गाड़ी को भगाने लगा। इसके बाद पुलिस गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ियां लगा दीं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपनी गाड़ी गांव में घुसा दी, यहीं फंस गया। गांव की एक गली से गुजरने के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और अपनी गाड़ी को फिर भगाने लगा। पुलिस ने खुद को बचाते हुए आरोपी के कार के सामने दो बाइकें आगे फेंक दी।
पुलिस ने बाइक आगे फेंकी तो टक्कर मार कर भागा
फिल्मी अंदाज में आरोपी ने फेंके बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इसके बाद पुलिस की जीप में आरोपी ने कार से टक्कर मारी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत जीप से उतरकर आरोपी की गाड़ी के शीशे लोहे की भारी सामान मारकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी को बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार किया और छात्रा को सकुशल बरामद किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






