हरियाणा के शातिर बदमाश को नोएडा पुलिस ने दबोचा, अपने साथियों के साथ मिलकर की थी 10 लाख की ठगी

top-news
नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida: सेंट्रल नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चेरी काउंटी के पास दस लाख रुपये की ठगी की थी। शातिर बदमाश दिल्ली, हरियाणा में भी लूट ठगी की घटना को दे चुका है।

चिपियाना बुजुर्ग टी पर पुलिस को देख भागा बदमाश
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि  गुरुवार देर रात थाना बिसरख पुलिस द्वारा चिपियाना बुजुर्ग टी प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर चिपियाना बुजुर्ग की ओर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर एक पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल को कम्पनी के पीछे की तरफ मोड़ दिया। सामने से दूसरी पुलिस टीम को आता देखकर हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस पर फायर किया गया। 
जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अजय उर्फ टिंकू निवासी फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व 5000 रुपए नगद  बरामद किये गये है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। 

1 जुलाई को ठगे थे 10 लाख रुपये
अजय उर्फ टिंकू से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अपने अन्य साथी लोकेश मिश्रा, पवन कुमार, संजीव कुमार के साथ मिलकर 1 जुलाई को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत चेरी काउण्टी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जिसके संबंध में थाना बिसरख पर केस दर्ज है। इस मामले में लोकेश मिश्रा, पवन कुमार, संजीव कुमार को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अजय उर्फ टिंकू एक अन्तर्राज्यीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध हरियाणा में कई मुकदमें दर्ज है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *