भाकियू गुट को बड़ा झटका, गौतम बुद्ध नगर से 23 पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

top-news
Noida news

 Noida: भारतीय किसान यूनियन भानू गुट में इस समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है संगठन की कार्य प्रणाली से नाराज चल रहे। गौतम बुद्ध नगर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी ने अपने आप को अलग कर लिया है। एक साथ भारतीय किसान यूनियन भानु के 23 बड़े पदाधिकारियों ने संगठन से दिया इस्तीफ़ा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार किया इस्तीफा
मिली जानकारी के मुताबिक़ संगठन के एक पदाधिकारी आनद भाटी के समर्थन में उतरे लेकिन पदाधिकारीयों  की कोई बात नहीं मानी गई। बात ना मानने पर नोएडा भानु के बड़े पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर से जो इस्तीफे आए हैं, उनको स्वीकार किया जाता है। हम नई कार्यकारणी का जल्द गठन करेंगे।
इन पदाधिकारियों  ने दिया इस्तीफा
भारतीय किसान यूनियन भानु के के राष्ट्रीय महामंत्री बीसी प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमवीर, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री NP सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष महेश शाहिद 23 लोगों ने इस्तीफा दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *