नोएडा में बिल्डिंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

top-news
थाना 113 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 73 में एक 32 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से से कूद कर आत्महत्या कर ली।

Noida: नोएडा में एक महिला की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के सुसाइड करने से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको कर तरह-तरह की लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला के कूदने का वीडियो वायरल

 जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 की एक बिल्डिंग से महिला कूद गई। जिसका किसी ने दूर से किसी ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला बिल्डिंग के ऊपर बैठी है। फिर देखते-देखते ही महिला बिल्डिंग से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला के आत्महत्या से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा है। मौके पर महिला के परिजन मौजूद हैं।

दो साल पहले महिला की हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि नोएडा के थाना 113 क्षेत्र में स्थित सेक्टर 73 में एक 32 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से से कूद कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला का नाम पूजा है और ढाई साल पहले उसकी शादी सम्राट से हुई थी, जो इंजीनियर है। मूल निवासी प्रतापगढ़ के है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी, इसके चलते ही उसने आत्महत्या की है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *