नोएडा की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऑफिस से निकल कर भागे लोग, दूर-दूर तक दिखा धुआं
- Shiv Kumar
- 13 Aug, 2025
Noida: गौतमबुद्ध नगर के शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी और बिल्डिंगों में आग लगने का सिलसिला जारी है। अब थाना फेज-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 की एक कमर्शियल बिल्डिंग में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित एक आफिस में लगी, जिसे देखकर आस-पास अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने से लोग भयभीत हुए। सूचना मिलते ही फेज 1 पुलिस और फायर ब्रिगेड की 05 गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
इमारत खाली करवाया
फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मियों ने तुरंत इमारत को खाली करवाया और पूरे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अब तक किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली जा रही है और बगल की बिल्डिगों में सतर्कता बरती जा रही है। फायर अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही पाएगी। वहीं, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






