सराहनीय कार्य करने वाले नोएडा के 250 पुलिसकर्मी सम्मानित, जानिए किसे कौन सा मेडल मिला?

- Nownoida editor1
- 27 Jan, 2025
इन्हें मिला सम्मान
सहायक पुलिस आयुक्त गोपनीय कामिनी राठौर को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व लीडिंग फायरमैन सुग्रीव सिंह भदौरिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक बजरंग कुमार निगम, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार चौबिया को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, सहायक पुलिस आयुक्त श्री विवेक रंजन राय (गोल्ड), निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा (गोल्ड), मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार (गोल्ड), आरक्षी रोहित कुमार (गोल्ड), निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे (सिल्वर), उपनिरीक्षक नवीन तोमर (सिल्वर), उपनिरीक्षक विपिन कुमार सागर (सिल्वर), उपनिरीक्षक जोगेन्द्र पाल सिंह (सिल्वर), मुख्य आरक्षी आशीष कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहित कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर), महिला आरक्षी पूजा देवी यादव (सिल्वर), महिला आरक्षी मोनी (सिल्वर), महिला आरक्षी चंचल (सिल्वर), आरक्षी यशवंत सिंह (सिल्वर), आरक्षी सचिन कुमार (सिल्वर), आरक्षी सचिन यादव (सिल्वर) को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
देविका गोल्ड सोसाइटी में युवा कवियों व बच्चों ने बांधा समां
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम सोसाइटी में गणतंत्र दिवस को निवासियों ने बहुत धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके दर्शकों का मन मुग्ध कर लिया। वहीं देश के प्रतिष्ठित युवा कवियों डॉ ज्ञानेंद्र शुक्ल वत्सल, प्रखर पुंज, राहुल झा एवं पवनेश तिवारी गाजीपुरिया ने देश प्रेम और हास्य रस की कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सौ पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप ऑफ देविका रेजिडेंट्स ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद सिंह, आशीष कुलकर्णी, शिवानंद पाढ़ी, अमित सिंह, एम एस रावत, चंद्रशेखर, आशीष अनन, रोहित जायसवाल, गीतिका दूबे, श्रुति कुलकर्णी, राजेश पांडे, मुकुल मिश्रा, अभिषेक जैन, मनोज सैन, सपन सेठ इत्यादि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतिम में संयोजक दीपक दूबे ने सभी लोगों का धन्यवाद दिया एवं बच्चों को विशेष रूप से बधाई दी।
मिहिर भोज पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया
26 जनवरी 2025 को मिहिर भोज पीजी कॉलेज, दादरी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमएलसी श्री नरेंद्र सिंह भाटी, कॉलेज अध्यक्ष श्री धर्मवीर प्रधान, सचिव वेदपाल भाटी, प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र सिंह, सुदेश भाटी, सुनील भाटी सचिव विधासभा, रामसरण नागर द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई। इसके बाद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन सूर्य प्रकाश ने किया कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया गया। ये सभी गतिविधियाँ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपना नागर और श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं, जिन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी और समन्वय सुनिश्चित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *