ग्रेनो में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम?
ग्रेटर नोएडा में हत्या
- Shiv Kumar
- 21 Sep, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शक ने एक महिला की जान ले ली। जिस पति ने अपनी पत्नी का हमेशा साथ निभाने का वादा किया था, उसे ही बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। दादरी क्षेत्रान्तर्गत गांव रामपुर फतेहपुर में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कहीं नहीं भागा, बल्कि वह मौके पर ही रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया, इसके साथ ही उसने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है।
बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी
एडीसीपी ने बताया कि रविवार को ग्राम रामपुर फतेहपुर में किराए पर रहने वाले सोनू शर्मा (36) निवासी ग्राम वीरखेड़ा जिला बुलंदशहर ने अपनी पत्नी चंचल शर्मा(28) की कथित अवैध संबंधों के आरोपों के कारण चाकू मारकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना दादरी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सोनू शर्मा को हिरासत में लिया गया और कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
मौके से आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारीग व फॉरेसिंक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है, मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर साबित किया है कि घरेलू विवाद और आपसी अविश्वास किस तरह से रिश्तों को तबाह कर खौफनाक अपराध में बदल सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






