ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा; पानी की टैंकर में टकराई बुलेट, जीबीयू के तीन छात्रों की मौत

top-news
चुहरपुर अंडरपास के पास हुआ हादसा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चुहुडपुर अंडरपास के पास रविवार शाम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के बीटेक कंप्यूटर साइंस के तीन छात्रों की तेज रफ्तार बाइक पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था।

तीनों खाना खाने जा रहे थे
पुलिस ने बताया कि  बुलेट मोटर साइकिल छात्र स्वयं सागर (19) पुत्र संजय सागर निवासी पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, कुश (21) पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी खुदुरा थाना घमौर जिला गाजीपुर और समर्थ पुंडीर (18) पुत्र सुनील पुंडीर निवासी सैटेलाइट कॉलोनी बरेली खाना खाने जा रहे थे। तभी बुलेट चुहरपुर अंडरपास के पास सडक पर पेड़ो को पानी लगाते धीरे धीरे चल रहे पानी के भरे टैंकर से टकरा गई। जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घायलों को तत्काल कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ले लाया गया, जहां चिकित्सकों स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं समर्थ पुंडीर को प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।  शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस अधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक हास्टल तो दो किराए के रूम में रहते थे
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर्थ पुंडीर बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहता था। जबकि स्वयं सागर और कुश उपाध्याय तृतीय वर्ष के छात्र थे और विश्वविद्यालय परिसर से बाहर किराए पर रह रहे थे। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची थी। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *