यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यहां जानिए पूरा रोड मैप, नहीं तो हो सकते हैं परेशान

top-news
25 से 29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोमार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आयोजन होगा। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में अतिविशिष्ट मेहमानों का आगमन होगा। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 24 से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों (HGV, MGV, LGV) की एंट्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, दूध, सब्जियां, फल और दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुएं ढोने वाले वाहन तथा चिकित्सीय वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। एक्सपोमार्ट पहुंचने व वापस आने के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एक्सपोमार्ट में पहुंचने के प्रस्तावित मार्ग
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन हिन्डन कट से सर्विस रोड होकर संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुस्ता रोड होकर एक्यूरेट कालेज तिराहा से नासा (बडा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर नासा (बटा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे।
• सूरजपुर की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर नासा ( बडा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे।
• परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर नासा (बडा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेगे।
• परीचौक की ओर से आने वाले वाहन जगतफार्म गोलचक्कर से ईशान कालेज के पास सर्विस रोड होकर जीएल बजाज की ओर जाने वाले मार्ग से नासा (बडा) गोलचक्कर में बनी पार्किंग में व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेगे।
• नासा (बा) गोलचक्कर के अन्दर बनी पार्किंग की क्षमता समाप्त होने पर के०सी०सी०, जुबलिएन्ट यूनाइटेड कॉलेज परिसर में बनी पार्किंग को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जायेगा।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद पार्किंग स्थल से जाने के लिए मार्ग
एक्सपोमार्ट में कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त कोई भी वाहन पार्किंग स्थल से एक्सपोमार्ट की ओर नहीं जायेगा।
सभी वाहन पार्किंग से निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सडक तिराहे से कुलेशरा, फेस-2 ककराला से सोरखा पर्थला / किसान चौक या मंगेल, बरौला, सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
दिल्ली / गाजियाबाद जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, दादरी होकर एनएच-24/09 से गन्तव्य को जा सकेंगे।
ईस्टर्न पेरिफेरल जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले वाहन पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, आस्याना गोलचक्कर, डेल्टा-3 गोलचक्कर, बीटा-2 गोलचक्कर, लेबर चौक, डेल्टा - 01 गोलचक्कर से आईटीबीपी गोलचक्कर, पी-3 गोलचक्कर आईएफएस दिला गोलचक्कर से जीरो प्वाइंट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।

पारी/मध्यम/ इसके माल वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग
> दिल्ली राज्य से चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
एनडीए दिल्ली राज्य से डीएनडी (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
>न्दिर दिल्ली राज्य से कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन एनएच-09/24 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एवं एन0एच0-21 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
 यमुना एक्सप्रेस-वे
जेवर टोल की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को जेवर टोल से पूर्व में ही बने यू-टर्न से अलीगढ की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात अलीगढ टप्पल होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
जेवर टोल पार करने के उपरान्त जेवर जहांगीरपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात खुर्जा बुलन्दशहर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
होण्डा सीएल चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन होण्डा सीएल चीक से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। सूरजपुर घण्टा चौक से परीचक से यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्यत्र जाने वाले वाहन सूरजपुर घण्टा चौक से तिलपता गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

 पेरिफेरल एक्सप्रेस गौतमबुद्धनगर से भारी मालवाहक वाहन (HGV) मध्यम मालवाहक वाहन (MGV) और हल्के मालवाहक वाहन (LGV) का संचालन नो एन्ट्री के प्रावधानों के साथ अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के सामान्य आवागमन के लिए निम्न मार्गों का प्रयोग कर एन0एच0-24, एन0एच0-91 का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे।
(1) जनपद मेरठ, हापुड, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रान्तों में जाने के लिए एन0एच0-91 का प्रयोग करेगें।
(2) पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन एनएच-24 / 91 होकर गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
(3) गौतमबुद्धनगर के आन्तरिक मार्गो पर मालवाहक वाहनों के संचालन नो एन्ट्री के प्रावधानों के साथ सामान्य आवागमन की अनुमति नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबन्ध के साथ रहेगी। अन्य प्रान्त या अन्य जनपद के आवागमन हेतु एन0एच0-24, एन0एच0 21 एवं इंस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर नो एन्ट्री के प्रावधानों के अनुसार गन्तव्य को जा सकेगें।
• परीचीक की यातायात व्यवस्था परीचीक पर यातायात का दबाव कम करने के लिए यात्री बसों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचीक मैट्रो स्टेशन से पूर्व सर्विस रोड पर उतरने वाले कट से उतारकर अंसल प्लाजा के सामने पार्किंग स्थल पर यात्री बसों के यात्रिगणों को पीक एण्ड द्वाप कर अंसल चौकी के सामने से सर्विस मार्ग होकर अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर की ओर चढने वाले कट से अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर अवाधीन / दोमीनोज गोलचक्कर से डेल्टा गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर आईटीबीपी गोलचक्कर से पी-3 गोलचक्कर से आईएफएस विला गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जायेगें।

हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 जारी
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर गौतमबुद्धनगर यातायात "हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। आमजन से अनुरोध है कि मैट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करे, अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाये ओर असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त समय रखें एवं वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *