ग्रेटर नोएडा में बंधक बनाकर बार मैनेजर से 9.30 लाख रुपये लूट, पुलिस ने बताया संदिग्ध

top-news
अल्फा कर्मिशियल स्थित एक बार में मैनेजर के पद पर नौकरी करता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जब प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी का दौरा था, उसी दौरान बदमाशों ने एक बार मैनेजर को ऑटो में बंधक बनाकर 9.30 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। हालांकि नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि शनिवार की रात्रि को थाना बीटा-2 पर सुन्दर निवासी गुलमोहर सोसाइटी, थाना बीटा-2 के परिजनों द्वारा उसके घर से 4 लाख रुपये लेकर जाने व गुम होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद परिजनों द्वारा गुमशुदा सुन्दर का थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कॉलेज के पास मिलना बताया गया।


पुलिस और पीड़ित के बयान में अंतर

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सुन्दर से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि वह अल्फा कर्मिशियल स्थित एक बार में मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। अपने घर से 9 लाख 30 हजार रुपए लेकर अल्फा स्थित ऑफिस में जमा करने ऑटो से जा रहा था। तभी ऑटो द्वारा उसे अल्फा गोल चक्कर सर्विस रोड़ पर उतार दिया गया था। जिसपर वह दूसरे ऑटो में अल्फा जाने के लिए बैठ गया। उक्त ऑटो में चालक के अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसके द्वारा परी चौक की तरफ ले जाने के पश्चात उसके साथ मारपीट की गई तथा थोडी देर बाद जब वह होश में आया तो वह शारदा गोल चक्कर से आगे झाड़ियां में पड़ा हुआ था।


अभी तक जांच में लूट की पुष्टि नहीं

अब तक की गई पूछताछ व सीसीटीवी कैमरो की फुटेज आदि प्राथमिक जाँच से घटना पूर्णतया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बार मालिक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सुन्दर के पास बार में बिक्री के रखे पैसो में से 4 लाख रुपये ही मंगाए थे। जबकि सुन्दर द्वारा 9 लाख 30 हजार रुपये लाना बताया गया है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर लूट जैसी घटना का होना प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *