https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार, नेताओं ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Bulandshahr: भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर के ग्राम पचौता में बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में पचौता सहित आसपास के गाँवों से भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया और कई लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदयवीर भाटी को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष बुलंदशहर बनाया गया है। इसके साथ ही विजेंद्र सिंह यादव को बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष, हरकेश सोलंकी और ठाकुर हरेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह दीपक सोलंकी और संजीव भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं रघुराज नेताजी को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक आदि उपलब्ध नहीं करा रही सरकार 
किसान नेताओं की पंचायत में नए पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई गई और शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा- UPSIT से लगभग 10 गांवों के किसान लगातार शोषण और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकारी स्तर पर किसानों को खाद, बीज, डीएपी,  यूरिया व कीटनाशक जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा गांव धरारीस हिनौती, लोहाकर, खबरा आदि में हाल ही में हुई चकबंदी प्रक्रिया में भारी खामियां पाई गईं। किसान इन खामियों को दुरुस्त कराने के लिए रोज़ाना अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा सुधार कार्य के बदले पैसों की मांग की जा रही है। गरीब किसान आर्थिक स्थिति के कारण यह राशि देने में असमर्थ हैं और न्याय से वंचित हो रहे हैं।  हमारी मांग है कि सरकार किसानों की समस्याओं पर तत्काल विचार करके समाधान निकाले।

ये हैं किसान यूनियन की मांगे 
1. चकबंदी की खामियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
2. गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
3. किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

बैठक में ये रहे मौजूद
पंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवदत्त अधना, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सोनू यादव,  दीपक पहलवान – प्रदेश सचिव, प्रेम सिंह – प्रदेश महासचिव, जोगिंदर सिंह – जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव – नगर निगम अध्यक्ष, खोडा, विजयनगर – प्रदेश सचिव, लोकेश पहलवान – प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष यदुवंशी, रविंद्र यादव – मेरठ मंडल प्रभारी, मोहित अधना – युवा प्रदेश सचिव, मलिक पहलवान – बाजितपुर और सत्यम यादव मौजूद रहे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *