यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आम जनता के लिए खास इंतज़ाम, जानिए कैसे मिलेगा फ्री पास और बस सुविधाएं

top-news
विभिन्न स्थानों से शटल बस सेवाएं शुरू

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में  25 सितंबर चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आम लोग भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सुबह 9 बजे से कोई भी व्यक्ति एक्सपो मार्ट पहुंचकर मुफ़्त पास हासिल कर सकता है। इसके अलावा पास बनाने की सुविधा UPITS ऐप पर भी उपलब्ध है। दर्शकों को रात 8 बजे तक ट्रेड शो में रुकने की अनुमति दी गई है।

शटल बस सेवाएं शुरू की गई 
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों से शटल बस सेवाएं शुरू की गई हैं। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से पहली बस सुबह 9 बजे रवाना होती है और शाम 6 बजे तक हर 20 मिनट पर बसें उपलब्ध रहती हैं। वापसी के लिए एक्सपो मार्ट के गेट नंबर 3 और 4 से दोपहर 3 बजे से बसें चलनी शुरू होती हैं और आखिरी बस रात 9 बजकर 5 मिनट पर रवाना होती है। सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर से पहली बस सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चलती है। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक हर 40 मिनट पर और उसके बाद हर 30 मिनट पर बसें चलती हैं। इस रूट की आखिरी बस शाम 6 बजे एक्सपो मार्ट के लिए रवाना होती है, जबकि वापसी की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होती है और रात 9 बजकर 10 मिनट तक बसें उपलब्ध रहती हैं।

गौर सिटी मॉल से पहली बस मिलेगी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक गौर सिटी मॉल से पहली बस सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है। दोपहर 2 बजे तक हर 40 मिनट पर और उसके बाद हर 30 मिनट पर बसें चलती हैं। इस रूट की आखिरी बस शाम 6 बजकर 10 मिनट पर एक्सपो मार्ट के लिए निकलती है। वापसी की सुविधा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर रात 9 बजकर 10 मिनट तक उपलब्ध रहती है। दादरी तहसील से दोपहर 1 बजे, 2 बजे और 3 बजकर 30 मिनट पर एक्सपो मार्ट के लिए बसें चलाई जाती हैं। वहीं वापसी की बसें शाम 7 बजे, रात 8 बजे और 8 बजकर 30 मिनट पर मिलती हैं।

वापसी में बस की टाइमिंग
जेवर तहसील से रबूपुरा होते हुए दोपहर 12 बजे, 1 बजे और 2 बजे एक्सपो मार्ट के लिए बसें रवाना होती हैं। वापसी की सुविधा शाम 6 बजकर 30 मिनट, 7 बजकर 30 मिनट और रात 8 बजे दी गई है। इसी तरह दनकौर सिकंदराबाद बस स्टैंड से कासना होते हुए दोपहर 1 बजे, 2 बजे और 3 बजकर 30 मिनट पर बसें एक्सपो मार्ट के लिए निकलती हैं, जबकि वापसी की बसें शाम 6 बजकर 40 मिनट, 7 बजकर 40 मिनट और रात 8 बजकर 10 मिनट पर उपलब्ध रहती हैं। आयोजकों का कहना है कि मुफ्त पास और सुविधाजनक शटल सेवाओं के कारण अधिक से अधिक लोग यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का हिस्सा बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस आयोजन को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *