जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गांवों के लोग परेशान, भाकियू ने विरोध-प्रदर्शन की दी चेतावनी

top-news
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का विस्तार

Noida: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की संगठन विस्तार को लेकर निठारी बारात घर में रविवार को मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता डाक्टर रोहतास व संचालन महानगर अध्यक्ष महेश तंकर ने किया। बैठक में बड़ी संख्या  में किसानों ने हिस्सा लिया और अपनी आवाज को बुलंद करते हुए प्राधिकरण को चेतावनी दी।

अनदेखी के कारण गांवों के लोग बहुत परेशान 
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि संगठन की लोकप्रियता को देखते हुए निठारी गांव में भारी तादाद में लोग संगठन से जुड़े। जिसमें गांव के लोगों ने बताया कि हमारे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गांवो के लोग बहुत परेशान है। सरकार व प्राधिकरण किसानों और ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान दे नहीं तो प्राधिकरण गांवों का विरोध झेलने के तैयार रहे। बीसी प्रधान ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह से किसान मज़दूरों के साथ है। बैठक में मौजूद किसान और नेताओं ने चुनाव जीतने के बाद सांसद और विधायक गांव की समस्याओं भूल गए हैं। वर्तमान समय में गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अगर जनप्रतिनिधि गांव की समस्या का समाधान नहीं कराया तो आने वाले चुनाव में इसके परिणाम देखने पड़ेंगे।

इन्होंने ली भाकियू की सदस्यता
बीसी प्रधान ने बताया कि बैठक में  साथी नरेश शर्मा, पियूष अंबावता, मनोज शर्मा, सन्नी कौशिक, नीरज जाटव, अकरम,प्रशांत, अरुण, नितिन, मनोज सैन,राहुल अंबावता, परविंदर, जयकिशन ,कौशल, रवि जाटव, विमल शर्मा, अनिल नागर, अरविंद कुमार, अरुण कुशवाह इत्यादि काफी लोगों ने भाकियू लोकशक्ति की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर महानगर उपाध्यक्ष हरि अवाना , युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू,युवा उपाध्यक्ष गोविन्द अंबावता, हरेन्द्र बैसोया, बबलू यादव, विजयपाल भाटी, सुनील अंबावता , अरुण गौतम, लोकेश चौहान, कालू तंवर, बंटी सोलंकी, शफीक , राहुल यादव, सन्नी कौशिक, पूरण यादव, अजय चौहान, दीपक गौतम इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *