https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में हादसा; गैस सिलेंडर लीकेज होने से बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर लगी आग, 5 लोग झुलसे

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। भंगेल गांव में पांच मंजिला भवन के थर्ड फ्लोर पर शुक्रवार देर शाम सिलेंडर में लीकेज होने से  आग लग गई। जिसकी वजह से घर के पांच लोग झुलस गए। सूचना पर पहंची अग्निशमन टीम ने एक गाड़ी की मदद से करीब आधे घंटे में आग को बुझाया गया। इसके साथ ही सभी घायलों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

रिजर्व में रखे सिलेंडर से हो रहा था गैस रिसाव 
जानकारी के मुताबिक, भंगेल गांव में पिलर नंबर 128 के सामने पांच मंजिला भवन के तृतीय तल पर फैक्ट्री में काम करने वाले हरिमोहन व्यास अपने  परिवार संग रहते हैं। हरिमोहन के रसोई में दो सिलेंडर रखे हुए थे। रिजर्व में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी को पता नहीं चला। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हरिमोहन, पत्नी राजकुमारी, बेटा सचिन, शिवम व हिमांशु घर पर थे। हरिमोहन बच्चों के साथ बैठकर बात कर रहे थे  और पत्नी खाना बनाने व पूजा आदि कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग लग गई और घर में रखे कपड़ों समेत सामान जलने लगे। यह देखते ही हरिमोहन ने शोर मचाते हुए सभी को बाहर निकलने को कहा। लेकिन तब तक हरिमोहन समेत घर के पांचों लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। 

सफदरजंग अस्पताल में पांच लोग भर्ती
आग की लपटें घर के बाहर भी निकलने लगी, जिससे आसपास की बिल्डिंग से भी लोग बाहर आ गए। लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब 12 मिनट में अग्निशमन टीम पांच गाड़ियां समेत मौके पर पहुंची। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भीड़ को हटवाया। अग्निशमन टीम ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि सभी का नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से सभी को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। वहां सभी का उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, लोगों ने बिल्डिंग में आग लगने की वीडियो भी बना लीं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटें निकलतीं दिखाई दीं। आग से घर में रखा काफी सामान जल गया।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *