ग्रेनो की इस सोसाइटी में बवाल, सिक्योरिटी गार्डों ने महिलाओं और रहिवासियों को पीटा

top-news
Amrapali Golf Homes

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में देर रात बवाल हो गया. बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार रात रॉन्ग साइड से एंट्री को लेकर विवाद हो गया। सोसाइटी गेट पर सिक्योरिटी गार्डों और एक रेजिडेंट के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई एक महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई भी की गई. घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
 सुरक्षाकर्मियों का निवासियों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड और रहिवासी आपस में भिड़े हुए हैं. जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव कर की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रॉन्ग साइड से एंट्री को लेकर हुआ विवाद
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि विवाद रॉन्ग साइड से सोसाइटी में एंट्री को लेकर हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल सोसाइटी में स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में ट्रैफिक अनुशासन और गार्डों के व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकल पाया। सुरक्षा के नाम पर अक्सर गार्ड अभद्रता करते हैं और उनकी जवाबदेही तय नहीं होती. इस घटना के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *