नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, विरोध में उतरे इस सोसाइटी के लोग
जिले में रोजाना 350 से 400 कुत्ते काटने के मामले आ रहे हैं
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2025
Greater Noida: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी गौतमबुद्ध नगर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 200 से अधिक सोसाइटी व सेक्टर के लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं। जिले में 20 से ज्यादा हॉट स्पॉट कुत्ते काटने को लेकर घोषित है। जिले में रोजाना 350 से 400 कुत्ते काटने के मामले आ रहे हैं। वहीं, आवारा कुत्ते अब विदेशी नागरिकों पर भी हमला कर रहे हैं। कुत्ते की सबसे बड़ी समस्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी में है। हाई राइज सोसाइटी में रहने वाले लोग आए दिन कुत्ते काटने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स दो सोसायटी में आवारा कुत्तों से परेशान लोग शनिवार को सड़कों पर उतरे। सोसाइटी के लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
पंचशील ग्रींस-2 सोसायटी में दो लोगों को काटा
दरअसल, पंचशील ग्रींस-2 सोसायटी में आवारा कुत्तों ने दो लोगों के पैर में काट लिया था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के परिवार और सोसायटी के अन्य निवासी बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित है। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों ने रैली निकालकर विरोध जताया और कहा कि स्ट्रीट डॉग के लगातार डरे हुए है।
सोसाइटी के लोग में डर व्याप्त
सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि कई बार लावारिस कुत्तों लोगों पर हमला कर चुके हैं। उसके बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाएं गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शेल्टर होम बनाने की बात की जा रही है,लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। अपने घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं। बच्चों को अकेले पार्क या खेल के लिए भेजने से कतरा रहे है। कई लोगों ने तो हाथ में डंडा लेकर चलना शुरू कर दिया है, ताकि किसी हमले से बचाव किया जा सके।
सोसायटी से बाहर कुत्तों को खाना खिलाने की मांग
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि कुछ लोग सोसायटी के अंदर ही इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं, जिससे उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इन कुत्तों का व्यवहार अक्सर आक्रामक हो जाता है, जिससे असुरक्षा और डर का माहौल बना है। इस दौरान लोगों ने हाथों में पोस्टर के माध्यम से विरोध जताया और प्राधिकरण से मांग की कि कुत्तों को सोसायटी से बाहर ले जाकर खाना खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






