79 लाख रुपये देने के बाद भी नहीं दिया फ्लैट, कोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत 7 पर FIR

top-news
पीड़ित का आरोप फ्लैट सेक्टर 79 स्थित सिक्का किमात्रा ग्रीन प्रोजेक्ट में किया था बुक

Noida: नोएडा में एक बिल्डर का गजब कारनामा सामने आया है। 79 लाख रुपये लेने के बावजूद खरीदार को फ्लैट नहीं दिया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट में गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 113 थाने में बिल्डर समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सेक्टर 73 निवासी अमित प्रसाद राय ने बताया कि उन्होंने पर्सनल लोन और बचत से 79 लाख म के खाते में फ्लैट के लिए ट्रांसफर किए थे। यह फ्लैट सेक्टर 79 स्थित सिक्का किमात्रा ग्रीन प्रोजेक्ट में बुक किया था। आरोप है कि जब उन्होंने ग्रुप के कर्मचारियों और बिल्डरों से संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। एक ईमेल भेजकर बताया गया कि फ्लैट नहीं मिला है। विरोध करने पर बिल्डर ने कहा कि ईमेल गलती से भेज दिया गया था और लोन चुकाने के बाद पैसे वापस करेंगे।

उसका फ्लैट महिला को बेचा
अमित प्रसाद ने कहा कि जब वह फ्लैट वाली जगह पर गया, तो उसे पता चला कि उसका फ्लैट महिला को बेच दिया है। जब उसने विरोध किया तो प्रोजेक्ट हेड और कंपनी के अन्य अधिकारियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया।

आरोप पूरी तरह निराधार और झूठ
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर वह कोर्ट की शरण में चला गया था। सिक्का ग्रुप के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। संबंधित व्यक्ति ने पहले ईमेल के ज़रिए पैसे वापस करने और फ्लैट बुकिंग रद्द करने का अनुरोध किया था। उसके अनुरोध पर पूरी रकम वापस कर दी है। इसके बाद फिर हमें पैसे ट्रांसफर कर दिए और 20 से 25 लाख रुपये की छूट पर फ्लैट देने की मांग की। इस पूरे लेन-देन की पूरी जानकारी उनके पास है। मारपीट के झूठे आरोप लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *