ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, रोड किनारे कूड़ा फेंकने पर कंपनी पर 1.13 लाख का जुर्माना

top-news
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील

Greater Noida: सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साइट पर स्थित एक कंपनी पर 1.13 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।  प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम साइट-4 के आसपास निरीक्षण कर रही थी। रोड के किनारे कूड़े का ढेर मिला, जिसमें प्राप्त साक्ष्य से यूपीसीडा के सेक्टर साइट-4 स्थित कंपनी डी-66 की तरफ से कूड़ा फेंके जाने की पुष्टि हुई।

18 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त 
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 का उल्लंघन करने पर रुपए इस कंपनी पर 1.13 लाख रुपए का जुर्माना गया। वहीं, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 अक्टूबर को ग्राम ऐच्छर मार्केट मे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान 18 किलोग्राम पॉलिथीन भी जब्त की गई। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

एसीईओ ने कूड़ा सही जगह डालने की अपील की
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और कूड़ा सड़क पर फेंकने की बजाय निर्धारित स्थान पर डालें। भविष्य में इस तरह के मामलों में और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत बार-बार चेतावनी के बावजूद कचरा फैलाने या पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।  प्राधिकरण का लक्ष्य शहर को 'स्वच्छ ग्रेटर नोएडा, सुंदर ग्रेटर नोएडा' बनाने का है, जिसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *