ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा, कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत और 2 घायल
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2025
Greater Noida: दनकौरा थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दनकौर। एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक से मंगलवार रात पीछे से आ रहा कंटेनर वाहन टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात कंटेनर वाहन के हेल्पर की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के अलवर निवासी सलीम मंगलवार रात एक कंपनी का सामान छोड़कर मेरठ से हरियाणा की ओर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। इसी दौरान दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए ट्रक को एक्सप्रेसवे पर खड़ा करके उतर रहा था। तभी मेरठ से पलवल की ओर जा रहा कंटेनर खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे कंटेनर चालक रोहित, हेल्पर राजू निवासी मध्यप्रदेश और ट्रक का चालक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रीनगर से मध्य प्रदेश लेकर जा रहे थे कंटेनर
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात को कंटेनर के हेल्पर राजू की मौत हो गई। कंटेनर में सेब भरे थे। दोनों श्रीनगर से मध्य प्रदेश के शिवपुरी कंटेनर लेकर जा रहे थे। कोतवाल प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि राजू के परिजन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शव सौंप दिया जाएगा। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज चल रहा है, हालात सामान्य है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






