ग्रेटर नोएडा पुलिस की गो तस्कर के साथ हुई मुठभेड़, कई गोवंशों का कर चुका है वध

top-news
आरोपी राजा करीब एक माह पहले दनकौर क्षेत्र में दो गौवंशों के वध में शामिल था।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर चपरगढ़ अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार गोली लगने से घायल हो कर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोचा लिया।  जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

चपरगढ अण्डरपास के पास हुई मुठभेड़
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि देर रात थाना दनकौर पुलिस द्वारा चपरगढ अण्डरपास के पास चैकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया है, लेकिन वह नहीं रुका बल्कि मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो की फायरिंग
शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख मोटर साइकिल सवार द्वारा मोटर साइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान राजा (23) पुत्र हाकमीन निवासी ग्राम देहरा थाना धौलाना जिला हापुड़ हाल पता ग्राम शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जिला हापुड़ के रूप में हुयी है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर , 02 कारतूस जिन्दा .315 बोर व 01 खोखा कारतूस व 01 मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी राजा करीब एक माह पहले दनकौर क्षेत्र में दो गौवंशों के वध में शामिल था। इसके अलावा, उस पर हापुड़ जिले में भी गोवंश वध के कई मामले  पहले से  दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *