Good News, नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन से एक्सपो सेंटर तक बनेगा वातानुकूलित स्काईवॉक, ट्रेवलेटर भी लगाया जाएगा

top-news
500 मीटर लंबा वातानुकूलित स्काईवॉक बनाने का फैसला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रह रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क-2 के स्टेशन से इंडिया एक्सपो सेंटर लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) वातानुकूलित स्काईवॉक बनवाएगा। इस स्काईवॉक से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।


स्काईवॉक बनने से यात्रियों में इजाफा होने की उम्मीद 

गौरतलब है कि एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो समेत बड़े आयोजन होते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचते हैं। अभी तक मेट्रो यात्रियों को स्टेशन की सीढ़ियों से उतर कर एक्सपो मार्ट तक आते-जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए स्काईवॉक बनवाने का निर्णय लिया गया है। स्काईवॉक के जरिए मेट्रो स्टेशन से सीधे एक्सपो सेंटर के परिसर तक बनवाया जाएगा, जिसे ट्रेवलेटर भी होगा। इससे लोगों का मेट्रो स्टेशन व एक्सपो मार्ट के बीच आसानी से आवागमन होगी। मेट्रो के यात्रियों की संख्या में भी यह स्काईवॉक बनने से इजाफा होने की उम्मीद है।


जल्द ही डीपीआर बनाया जाएगा

एमडी डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में एक्वा मेट्रो के यात्रियों की संख्या बढ़ाने के अन्य विंदुओं पर भी चर्चा हुई। इसी बैठक में स्काईवॉक बनाए जाने का फैसला लिया गया। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह स्काईवॉक 500 मीटर लंबा होगा। स्काईवॉक में यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेवलेटर लगाया जाएगा। इसके साथ ही वातानुकूलित भी रहेगा। परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार करवाने के बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्काईवॉक का निर्माण बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) या खुद के खर्च से कराया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जिसके बाद कार्य शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *