31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक निकलेगा सरदार@150 यूनिटी मार्च, शिक्षण संस्थानों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

top-news
भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती

Noida: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में " सरदार पटेल की 150 वीं जयंती समारोह " अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय सेक्टर 116 में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2025 तक " सरदार@150 यूनिटी मार्च" , पदयात्राओं सहित अनेक कार्यक्रम MY Bharat , NSS के स्वयंसेवक, NCC कैडेट्स एवं युवाओं के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।

विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर " रन फॉर यूनिटी" के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में युवाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व से भी परिचित कराने के लिए उद्बोधन दिया जाएगा। पद यात्राओं के दौरान युवाओं को नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, वोकल फॉर लोकल, गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएंगी।

रन फॉर यूनिटी अभियान से बढ़ेगी एकता
मंत्री ने कहा कि  इस अभियान के निमित्त विश्वविद्यालयों में विशेष सदस्यता अभियान एवं महासंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद और सेवा के संस्कारों को सशक्त करना है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह से बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी।

52 किमी की पदयात्रा निकलेगी
इस अभियान के अंतर्गत 152 किमी की पदयात्रा राष्ट्रीय स्तर पर करमसद ( पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी , केवड़िया तक निकली जाएगी। सभी पंजीकरण और गतिविधियां MY Bharat Portal https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर हो रही है। सभी युवाओं से आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें। प्रेस वार्ता के उपरांत जिला कार्यालय सेक्टर 116 में ही इस अभियान के निमित्त योजना बैठक आयोजित की गई। 

इस मौके पर  भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, mlc चंद शर्मा, प्रमोद गुप्ता, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, गिरीश कोटनाला, एस पी चमोली, चमन अवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *