ग्रेटर नोएडा के जंगल में पुलिस और 5 बदमाशों की बीच मुठभेड़, ट्रैक्टर चोरी करने वाले 2 शातिरों को लगी गोली

top-news
सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस लाइन के किनारे जंगल में पहुंची तो बदमाशो द्वारा फायरिंग शुरू कर दी।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की रेलवे लाइन के पास जंगल में पांच शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक मौके से गिरफ्तार और दो मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। पकड़े गए तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे 5 कारतूस, चोरी की टैक्टर ट्राली और कार बरामद हुआ है। शातिर बदमाश ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र चोरी ओर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कुछ  दिन पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी की थी। 

जंगल में ट्रैक्टर-ट्राली के साथ खड़े थे बदमाश

नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि 20 जनवरी की रात्रि को थाना सुरजपुर क्षेत्र के देवला से चोरी किया गया ट्रैक्टर महिंद्रा इस समय रेलवे लाइन के किनारे जा रही सड़क के पास जंगल में खड़ा है। ट्रैक्टर को चोरी करने वाले अपराधी भी मौजूद है, जो ट्रैक्टर को कहीं ले जाने की फिराक में है।

चोरी के ट्रैक्टर और हथियार बरामद

सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस लाइन के किनारे जंगल में पहुंची तो बदमाशो द्वारा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान आकाश, धनबीर निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। एक बदमाश पुष्पेंद्र को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशो के कब्जे से 03 अवैध तमंचे मय 03 खोखा कारतूस व 05 जिंदा कारतूस, चोरी का ट्रैक्टर मय ट्राली एवं घटना में प्रयुक्त कार हुंडई औरा बरामद हुई है। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा जा रहा है। इनके के 2 साथी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *