नोएडा के बुजुर्ग से 75 लाख ठगने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जानिए कौन हैं और कैसे लगाया था चूना?

top-news
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 75.57 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला 01 वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी से 75 लाख 57 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र राजूरी पुणे निवासी गणेश सूर्यकांत को गिरफ्तार कर ट्राजिंट रिमांड पर लेकर नोएडा आई है।


डेढ़ साल पहले बनाया था शिकार

दरअसल, असीन विश्वास रिटायर होने के बाद परिवार के साथ पैरामाउंट सोसायटी में रहते हैं। पुलिस को असीन ने बताया था कि 19 अप्रैल 2024 को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। काल करने वाले ने मुंबई पुलिस में इंस्पेक्टर बताया और कहा कि उनके नाम से एक पार्सल ताइवान भेजा गया है। जो मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इसमें दो किलो ड्रग्स है। कुछ ही देर में पुलिस पहुंचने व जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद साइबर ठगों ने असीन विश्वास को डिजिटल अरेस्ट कर 75.57 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।


3 खातों में ट्रांसफर कराए थे पैसे

यह रकम तीन खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। आरोपियों ने एक खाते में 50, दूसरे में 20 और तीसरे में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। पैसा ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने पीड़ित के खाते में 47 लाख रुपये वापस करा दिया है।


 47 लाख रुपये वापस कराए 

बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 19 मार्ट 2024 को वृद्ध असीन से मोबाइल फोन पर वार्ता कर ITGS के माध्यम से खाते से 75.57 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। जिसके संबंध में तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पर केस दर्ज किया गया था। थाना बीटा-2 द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तो आरोपी गणेश सूर्यकान्त ओटी का नाम प्रकाश में आया था। जिसे 31 अक्टूबर को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्राजिन्ट रिमाण्ड पर लाया गया है। पीड़ित के करीब 47 लाख रुपये वापस करा दिए गए है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *