ग्रेटर नोएडा में LG करेगी 1000 करोड़ रुपये का निवेश, बनेगा ग्लोबल R&D सेंटर

top-news
प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात की

Noida: दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी कॉरपोरेशन (LG Corporation) ने नोएडा में 1000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। इस संबंध में मंगलवार को एलजी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की। बैठक में परियोजना से जुड़े सभी बिंदुओं पर सहमति बनी।


21,329 वर्गमीटर क्षेत्रफल बनेगा सेंटर

एलजी नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 21,329 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अपना नया ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर स्थापित करेगी। कंपनी के अनुसार, इस अत्याधुनिक केंद्र में नवाचार और उन्नत तकनीक पर शोध किया जाएगा, जिससे भारत में उच्च तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।


अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

यह निवेश नोएडा को हाई-टेक रिसर्च और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। परियोजना से सीधे तौर पर करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से भी स्थानीय उद्योगों और सेवाओं को लाभ पहुंचेगा। बैठक में परियोजना की लॉजिस्टिक व्यवस्था, निर्माण समयसीमा और अनुमोदन प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग और पारदर्शिता के साथ काम आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि “यह निवेश नोएडा की औद्योगिक प्रगति और रोजगार के अवसरों में नई ऊर्जा भरेगा।”


ग्रेटर नोएडा में एलजी की एक यूनिट कार्यरत

एलजी के भारत में अब तक दो कार्यशील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। एक ग्रेटर नोएडा और एक पुणे, महाराष्ट्र में है। इसके अलावा, तीसरा प्लांट श्री सिटी आंध्र-प्रदेश में निर्माणाधीन है। ग्रेटर नोएडा में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर बनाए जाते हैं। मार्च 2023 में इस यूनिट में डुअल-इन्वर्टर एयर कंडीशनर कम्प्रेसर लाइन शुरू की गई। लगभग 100 करोड़ निवेश के साथ, वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख से अधिक यूनिट्स की है। यह यूनिट कंपनी की “ग्रीनफील्ड” (नई शुरुआत) उत्पादन इकाइयों में से एक है। जबकि रांजणगाँव, पुणे में जनवरी 2023 में लगभग ₹200 करोड़ का निवेश करके ‘साइड-बाय-साइड’ फ्रिज यूनिट शुरू की गई थी। यहां साइड-बाय-साइड फ्रिज के लिए वार्षिक 2 लाख यूनिट्स उत्पादन क्षमता। इस प्लांट में टीवी, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, मॉनिटर भी बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *