भारत उत्कर्ष महायज्ञ, नोएडा में होगा 108 कुण्डीय 10 दिवसीय भव्य आयोजन
विश्व शांति और मानव कल्याण का दिव्य संकल्प
- Shiv Kumar
- 07 Nov, 2025
नोएडा: महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है। 108 कुण्डीय 10 दिवसीय महायज्ञ 16 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.) में सम्पन्न होगा। इस दिव्य आयोजन का संरक्षण अनन्त विभूषित स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य, ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम द्वारा किया जा रहा है।
भारत की चेतना को जागृत करने का महायज्ञ
इस आयोजन के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में महर्षि संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने बताया कि “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” केवल एक वैदिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उत्सव है।
श्रीवास्तव ने कहा “महर्षि महेश योगी जी का उद्देश्य सदैव रहा है कि हर व्यक्ति ध्यान और यज्ञ के माध्यम से आनंदमय, समरस और शांतिपूर्ण जीवन जीए। ‘भारत उत्कर्ष महायज्ञ’ उसी भावना को मूर्त रूप देता है। प्रत्येक भारतीय की चेतना में ‘प्रतिभा रत भारत’ — एक उत्कृष्ट भारत — को जागृत करना ही इस महायज्ञ का लक्ष्य है।”
140 करोड़ आहुतियाँ – विश्व शांति के लिए समर्पित
महर्षि संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस 108 कुण्डीय महायज्ञ में 140 करोड़ आहुतियाँ यज्ञनारायण भगवान को समर्पित की जाएँगी। इस पावन अवसर पर परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री १००८ स्वामी राघवाचार्य महाराज जी (श्रीराम लला सेवा सदन, अयोध्या जी) द्वारा श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन भी होगा। साथ ही जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रेमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज का भी पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
महायज्ञ की विशेष झलकियाँ
इस भव्य आयोजन में भारत के विभिन्न प्रान्तों की सांस्कृतिक झाँकियाँ “विविधता में एकता” का संदेश देंगी। अन्नक्षेत्र में अखण्ड भण्डारा सभी आगंतुकों को सेवा, समरसता और सहयोग की भावना से जोड़ेगा। वैदिक यज्ञशाला में 108 कुण्डों से यज्ञ अनुष्ठान विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए ध्यान, वेदाध्ययन और सत्संग के सत्र भी आयोजित होंगे, जिससे चेतना के उत्थान और आध्यात्मिक साधना का अवसर मिलेगा। साथ ही, लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से रामायण की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो आयोजन का विशेष आकर्षण होगा।
कार्यक्रम विवरण:
* अवधि: 16 नवम्बर – 25 नवम्बर 2025
* स्थान: महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.)
* संरक्षक: अनन्त श्री विभूषित स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य, ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम
* विशेष कथा: श्री श्री १००८ स्वामी राघवाचार्य महाराज जी (अयोध्या जी)
* पावन सानिध्य: जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रेमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज
* अध्यक्ष: श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव
* उपाध्यक्ष: श्री राहुल भारद्वाज
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






