https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से करते थे चोरी, नोएडा में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के अभूषण और हथियार बरामद

top-news
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मदर डेयरी चौराहा, सेक्टर-11 के पास छापेमारी कर गिरोह के तीनों सदस्यों को दबोचा। इनके कब्जे से चोरी किए गए कीमती आभूषण, नकदी, घड़ियां, अवैध असलहे और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।

तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गोपाल (39 वर्ष), पप्पू उर्फ रामजी लाल (55 वर्ष) और मुकेश उर्फ टीटू (46 वर्ष) हैं। तीनों दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय थे। तीनों आरोपी बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम देते थे और बाद में फर्जी नंबर प्लेट लगी आई-10 कार से फरार हो जाते थे। इससे पुलिस की पहचान और पीछा करना मुश्किल हो जाता था।

बरामद हुई चोरी की बड़ी खेप
पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए कीमती आभूषणों की बड़ी खेप बरामद की है। जिसमें मांग टीका, नोजपिन, कंगन, गले की चेन, बाली और टॉप्स, तीन कलाई घड़ियां, दो फर्जी नंबर प्लेट, सफेद रंग की आई-10 कार, लोहे का कटर और सब्बल, 11,400 रुपये नकद और दो चाकू शामिल हैं। बरामद किए गए आभूषण कई अलग-अलग चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।

इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम
जांच में सामने आया है कि आरोपी घर और दुकानों को निशाना बनाते थे, खासकर तब जब घर खाली होते थे। ये गिरोह पहले इलाके की रेकी करता, फिर रात में मुख्य दरवाजे या खिड़की तोड़कर चोरी करता था। वारदात के दौरान ये लोहे के औजार और कटर का इस्तेमाल करते थे। चोरी के बाद फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से भाग जाते थे, जिससे पुलिस के लिए इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी (जोन-II) के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद आभूषण किस-किस चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं और गिरोह में अन्य कितने सदस्य सक्रिय हैं। एसएचओ सेक्टर-24 ने बताया कि यह कार्रवाई रात के समय विशेष गश्त और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। टीम ने समय रहते आरोपियों को दबोच लिया, जिससे आगे होने वाली कई वारदातों को रोका जा सका।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Williamfug

Now Stake Casino has become a go-to platform for gamblers in India. To securely access the platform simply use the trusted access page here — Claim your Stake Casino India 2025 high-roller welcome bonus. It’s the quickest path to begin. With thousands of exciting games a hassle-free layout and support for Indian methods the casino stands out in the digital casino industry. “Spin popular slots and earn instant rewards today” Stake Registration in India Hassle-Free Guide Signing up at Stake is very simple allowing new users to place your first bets within minutes. Just visit the platform through the link provided above then tap Register fill in your details verify your account and finally top up your balance to unlock the platform. “Create your account fast and claim your welcome offer” Stake IN Promotions Unlock Lucrative Benefits The initial promotion is among the key benefits new users choose Stake. Players from India can instantly get extra funds with offers tailored for the local audience. • Welcome Bonus Package — Enjoy extra funds up to the maximum bonus limit. • Free Spins Offers — Play with extra rounds on top slots. • VIP & Loyalty Program — Earn points for each bet then get valuable benefits. “Double your first deposit to explore the casino”