https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में तेज रफ्तार बस ने ली युवती की जान, ड्यूटी पर जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

top-news
सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के क्रासा चौराहे के पास हादसा, पुलिस ने बस कब्जे में ली, चालक फरार
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा। नोएडा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के क्रासा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ड्यूटी पर जा रही थी मां-बेटी, रास्ते में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कुमारी सुजाता (19 वर्ष), पुत्री श्रीपाल के रूप में हुई है, जो सरस्वती एनक्लेव, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहती थी।
शनिवार सुबह सुजाता अपनी मां के साथ कंपनी में काम पर पैदल जा रही थी। जैसे ही वे क्रासा चौराहे के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही बस (नंबर यूपी 17 टी 7666) ने तेज गति में दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बस कब्जे में ली, चालक फरार
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-142 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम
युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन घटनास्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर-142 प्रभारी ने बताया कि, “बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के सटीक कारण और चालक की पहचान की जा सके।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत पहुंचकर शांति व्यवस्था बहाल कर दी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा बस की अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हुआ।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *