https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

दिल्ली में यमुना फिर हुई मैली, पानी पर तैर रहा झाग, सरकार के दाव की खुली पोल

top-news
दिल्ली कालिंदी कुंज यमुना घाट
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

New Delhi: छठ पूजा के बाद एक बार फिर दिल्ली की यमुना नदी झाग और गंदगी से भर गई है। घाटों पर सफेद झाग की मोटी परत तैर रही है। जिससे न सिर्फ नदी की हालत पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सरकार और एजेंसियों के सफाई के दावों की भी पोल खुल गई है। दिल्ली कालिंदी कुंज यमुना घाट पर पहुंच कर Now Noida की टीम मौके पर स्थिति देखी। 

हर साल की तरह इस बार भी छठ पर्व से पहले यमुना की सफाई और जलशुद्धिकरण के अस्थायी इंतज़ाम किए गए थे। त्योहार खत्म होते ही नदी एक बार फिर अपने पुराने रूप में लौट आई है। यमुना नदी झाग, बदबू और जहरीले प्रदूषण से भरी हुई। घाटों के आसपास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

यमुना पर फिर राजनीतिक तकरार
वहीं, नदी की इस हालत को लेकर एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है। विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली सरकार केवल त्योहारों के समय दिखावटी सफाई अभियान चलाती है, जबकि प्रदूषण रोकने के स्थायी कदम नहीं उठाए जाते। वहीं, दिल्ली सरकार का कहना है कि यमुना की गंदगी का बड़ा हिस्सा पड़ोसी राज्यों से आ रहे औद्योगिक और घरेलू अपशिष्ट के कारण है।

लोगों में गुस्सा, जिम्मेदारी तय नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारें सिर्फ फोटो खिंचवाने और बयानबाज़ी में व्यस्त रहती हैं, जबकि यमुना की स्थिति साल दर साल बिगड़ती जा रही है। यमुना को “दिल्ली की जान” कहा जाता है, लेकिन अब यह जान खतरे में है। लोगों का कहना है, अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले वर्षों में यमुना केवल नक्शे और नाम तक सीमित रह जाएगी। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना में बढ़ता झाग अमोनिया, फॉस्फेट और डिटर्जेंट जैसे रसायनों की अधिकता का परिणाम है। यदि इस पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया, तो जलजीव पूरी तरह खत्म हो जाएंगे और यह नदी एक ‘सीवेज चैनल’ में तब्दील हो जाएगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *