https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से ज्यादा गांजा जब्त

top-news
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से ज्यादा गांजा जब्त
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: दो शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा और चाकू बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपी दादरी क्षेत्र में करते थे और अवैध गांजे की सप्लाई इलाके में करते थे. दादरी थाना की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है.

दिनांक 29 जनवरी 2025 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सनी उर्फ मच्छी पुत्र बिजेन्द्र सिंह को 01 किलो 200 ग्राम गांजा और 01 अवैध चाकू के साथ पकड़ा वहीं, इस्लामुद्दीन पुत्र बुंदा 02 किलोग्राम गांजा के साथ बिसाहडा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया.

अभियुक्तों का विवरणः

1. सनी उर्फ मच्छी पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी सेक्टर ज्यू 2 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष

2. इस्लामुद्दीन पुत्र बुंदा नि0 मुसौली थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत उम्र 22 वर्ष

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त सनी उर्फ मच्छी

1. मु0अ0सं0 0045/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जीबीएन.

2. मु0अ0सं0 0541/2024 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना दादरी जीबीएन.

3. मु0अ0सं0 0262/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना दादरी जीबीएन.

अभियुक्त इस्लामुद्दीन

मु0अ0सं0 0043/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी जीबीएन.

बरामदगी का विवरण

1.       03 किलो 200 ग्राम गांजा 2.  01 अवैध चाकू

वहीं इससे पहले बुधवार को थाना दादरी पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर 01 अभियुक्त नीरज श्रीवास्तव को ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी से 20 पेटी रॉयल ग्रीन 375 एमएल, 30 पेटी रॉयल ग्रीन 180 एमएल, 20 पेटी ऑफीसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी मैकडॉवेल एमएल नम्बर.1 750 एमएल, 35 पेटी मैकडॉवेल नम्बर 1, 180 एमएल (कुल 135 पेटी शराब) व 01 ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 15ईटी 2309 बरामद किया गया है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *