ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी ने दो भाइयों को कुचला, मौके पर मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी कार ने दो भाइयों को टक्कर मारी। बोलेरो में डीजल डालते वक्त हादसा, चालक गिरफ्तार।
- Shiv Kumar
- 12 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा सिटी कार सवार ने दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बोलेरो गाड़ी में सफर कर रहे थे। रास्ते में बोलेरो का डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद वे सड़क किनारे डीजल डाल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में शामिल होंडा सिटी कार को भी बरामद कर लिया गया है।
परिजनों का हंगामा, पुलिस चौकी का घिराव
हादसे के बाद मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। गुस्साए परिजनों ने पुलिस चौकी का घिराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






