https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों ने पेश किए फर्जी प्रमाण पत्र, अब पुलिस ने की ये कार्रवाई

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज प्रयोग करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा भर्ती परीक्षा में पेश किए थे फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा जांच करने पर फर्जी पाए गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों के जिलों से जानकारी कराई गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से सात फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र बरामद किए गए। 

भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने वाले 7 अरेस्ट

जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की डीवीपीएसटी की प्रक्रिया में अभ्यर्थी सुमित पुत्र सुनील सिंह, राहुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, विजय कुमार पुत्र लोकेन्द्र सिंह, अकील खां पुत्र भिट्टू खां, मनीष कुमार पुत्र श्यौराज सिंह, रामकुमार सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह, पवन कुमार पुत्र ज्वाला सिंह डीवीपीएसटी हेतु पहुंचे थे। जनपदीय बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रों की जांच की गयी, तो पता चला कि सभी अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम का फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसके बाद बोर्ड सदस्ंयो द्वारा इसकी पुष्टि संबन्धित जनपद से किये जाने पर पाया गया, कि प्रमाण पत्र उनके कार्यालय से निर्गत नहीं किये गये है। गहनता से पूछताछ में जानकारी हुई कि सभी अभ्यर्थियों द्वारा आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी स्वतन्त्रता सेनानी का प्रमाण पत्र तैयार कराया गया था। फिलहाल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *