ससुराल वालों ने किया बहू पर अत्याचार, अब बहू ने धारण किया दुर्गा का अवतार, मामला जान आप जाएंगे- बहुत बढ़िया
- Shiv Kumar
- 23 Jan, 2026
ग्रेटर नोएडा के रबपुरा कोतवाली क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव निवासी एक पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद से ही दहेज को लेकर शुरू हुआ उत्पीड़न
पीड़ित पिता लकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रीना की शादी करीब एक वर्ष पहले बुलंदशहर जनपद के ऊंचा गांव निवासी आलोक तोमर से की थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर असंतुष्ट था। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज, यहां तक कि दही जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर भी ससुरालियों ने नाराजगी जताई। इसी को आधार बनाकर रीना को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। लकेश का कहना है कि समय के साथ यह प्रताड़ना और बढ़ती गई। बेटी को आए दिन ताने दिए जाते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला।
बेरहमी से मारपीट कर मायके छोड़ गए आरोपी
पीड़ित पिता के अनुसार, कुछ दिन पहले ससुरालियों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में मायके छोड़कर फरार हो गए। बेटी की हालत देख परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बेटी को मायके न छोड़ा जाता, तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। घायल रीना का इलाज कराया गया, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत रबपुरा कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज किया केस
रबपुरा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति आलोक तोमर, सास शारदा, ससुर रोबिन, पिंकी और रूबी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






