वैलेंटाइन डे पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जश्न की धूम, DJ नाइट से फैमिली फेस्ट तक बड़े इवेंट्स

top-news
वैलेंटाइन डे 2025 पर जंगल ट्रेल पार्क में DJ नाइट, गौर सिटी मॉल में फैम जैम फेस्ट, गुलशन वन में कार्निवल और GIP मॉल में खास आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/नोएडा। वैलेंटाइन डे को लेकर शहरभर में जश्न का माहौल है। 14 फरवरी को जंगल ट्रेल पार्क में एक खास DJ इवनिंग इवेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसे पूरी तरह फैमिली-फ्रेंडली बनाया गया है। मार्केटिंग हेड अर्जुन त्यागी के अनुसार, बच्चों के लिए अलग एक्टिविटीज, फूड स्टॉल और म्यूजिकल सेशन रखे गए हैं। वेन्यू पर स्टेज और साउंड सिस्टम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

गौर सिटी मॉल में ‘सीजन ऑफ लव’ कैंपेन, फैम जैम फेस्ट बना आकर्षण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल में पूरे फरवरी महीने ‘सीजन ऑफ लव’ कैंपेन चल रहा है। 13 से 15 फरवरी तक आयोजित फैम जैम फेस्ट में:
साल्सा वर्कशॉप
लाइव बैंड
ओपन DJ
 गेम्स और फोटो बूथ
 20 फीट ऊंचा हॉट एयर बैलून इंस्टॉलेशन

खास आकर्षण बने हुए हैं। इसके साथ ही शॉपिंग पर मूवी टिकट और गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। फिटनेस और फन का कॉम्बिनेशन, वैलेंटाइन कार्निवल का आयोजन HCL साइक्लोथॉन के तहत एक फिटनेस चैलेंज भी जोड़ा गया है। 13 से 15 फरवरी तक गुलशन वन सेक्टर 129 में वैलेंटाइन कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। 14 फरवरी को लाइव बैंड परफॉर्मेंस 15 फरवरी को सिंगर और गिटारिस्ट की प्रस्तुति लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

GIP मॉल और गार्डन गैलेरिया में भी खास सेलिब्रेशन

इसके अलावा नोएडा के मशहूर GIP मॉल और गार्डन गैलेरिया मॉल में भी वैलेंटाइन वीक को लेकर विशेष इवेंट्स और ऑफर्स आयोजित किए जा रहे हैं आयोजकों का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कम्युनिटी पार्टिसिपेशन को बढ़ावा देना और परिवारों के लिए सुरक्षित मनोरंजन का माहौल तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *