https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

मुंबई का मोस्ट वांटेड 'चीता' और नोएडा पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा के सेक्टर 113 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश जतिन उर्फ चीता से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश मुंबई से वांछित था और 25 हजार इनाम भी घोषित था। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। 

जोड़ियाक तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर  गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार ईनामी जतिन उर्फ चीता के आने की सूचना मिली थी। मूलरूप से हापुड़ का रहने वाला शातिर चीता की गिरफ्तारी के लिए जोड़ियाक तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थीतभी काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में चीता गोली लगने से घायल हो गया।

मुंबई के ठाणे से चल रहा था फरार

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शातिर बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा व एक  जिन्दा कारतूस और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पकड़ा गया बदमाश चीता शातिर किस्म का आदतन अपराधी है, जिसके द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर लूट, चोरी आदि घटनाएं कारित कर अवैध धन अर्जित करने का अपराध किया गया है। चीता ठाणे नगर मुम्बई से भी वांछित चल रहा है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। जतिन उर्फ चीता के खिलाफ गौतमुबद्ध नगर के अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दिल्ली और मुंबई में एक-एक केस दर्ज हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *