ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के आरोप में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
- Shiv Kumar
- 25 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से हत्या के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस में नामजद आरोपी राजेश पुत्र मुकुट और नितिन पुत्र अतर सिंह को ग्राम घरबरा पुस्ता क्षेत्र से पकड़ा गया। दोनों पर 24 फरवरी 2026 को ग्राम लुक्सर में नितिन पुत्र फिरे की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले इसी प्रकरण में एक अन्य आरोपी मोनू पुत्र सुखवीर, निवासी ग्राम लुक्सर, को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
राजेश (52 वर्ष) निवासी ग्राम घंघोला, थाना कासना, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। नितिन (29 वर्ष) निवासी ग्राम लुक्सर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजेश के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना कासना में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं आरोपी नितिन पर वर्ष 2022 में थाना कासना में मारपीट, बलवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






