ग्रेटर नोएडा में प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम, शारदा यूनिवर्सिटी में भव्य आयोजन, 'मुक्त स्वर' पत्रिका का विमोचन
- Shiv Kumar
- 28 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम शुक्रवार को शारदा यूनिवर्सिटी परिसर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एकजुट हुए। उन्होंने रंगों के इस त्योहार पर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और लोग भी मौजूद रहे। इस तरह अलग-अलग क्षेत्रों के विषेशज्ञों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा र, लेकिन साथ ही संवाद और विचारों की गंभीरता भी देखने को मिली। होली जैसे सांस्कृतिक पर्व के जरिए समाज में समरसता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मीडिया को और जिम्मेदार बनाने की मंशा जाहिर की, जिससे समाज को और मजबूती मिल सके।
पारंपरिक स्वागत के साथ रंगों का उत्सव
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई। अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। परिसर में हंसी-खुशी और अपनत्व का माहौल रहा। लंबे समय बाद कई साथी एक साथ मिले तो यादों और अनुभवों का सिलसिला भी चला।
औपचारिकता से हटकर इस अनौपचारिक मिलन ने पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं होते, बल्कि संवाद का माध्यम भी बनते हैं। जब पत्रकार आपस में जुड़ते हैं, तो उनकी सोच और दृष्टिकोण भी व्यापक होता है, जिसका सकारात्मक असर समाज पर पड़ता है।
“मुक्त स्वर” पत्रिका का विमोचन बना मुख्य आकर्षण
समारोह का सबसे खास पल “मुक्त स्वर” पत्रिका का विमोचन रहा। मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का अनावरण किया। वक्ताओं ने इसे पत्रकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त मंच बताया। उनका कहना था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष अभिव्यक्ति लोकतंत्र की बुनियाद है, और ऐसी पहलें विचारों की विविधता को बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन संगठन को नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






