https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, राज्यपाल और सीएम भी रहे मौजूद

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: सोमवार को राष्ट्रपिता द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ नगर पहुंची. उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. द्रौपदी मुर्मू कुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं. 1954 कुंभ में देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने संगम में स्नान किया था. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम के साथ एयरपोर्ट से सीधे महाकुंभ मेला पहुंची, जहां से वो पहुंची और अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम स्नान करने निकलीं. त्रिवेणी संगम स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डुबकी लगाई और पुष्प अर्पित की. इसके साथ ही मां गंगा को नारियल और चुनरी भी चढ़ाई. राष्ट्रपति ने संगम स्थल पहुंचे के दौरान पक्षियों को दाना भी खिलाया. संगम में स्नान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां गंगा की पूजा अर्चना की.  

उधर, महाकुंभ आने वाले सभी रास्ते जाम हो गए हैं. 12 फरवरी को माधी पूर्णिमा के दिन होने वाले शाही स्नान के कारण यहां पर लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है. लिहाजा प्रयागराज के सभी 7 एंट्री प्वाइंट पर लंबा जाम लग गया है.

जाम की स्थिति ऐसी हो गई है कि पुलिस वाले लोगों से गुजारिश कर रहे हैं कि वो वापस अपने घर लौट जाएं, प्रयागराज न आएं. वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से भी भीड़ को देखते हुए संगम घाट स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है. पुलिस की गुजारिश और स्टेशन बंद करने के फैसले के बावजूद लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु 34 से 40 किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं.

बसंत पंचमी के शाही स्नान पर प्रशासन की सख्ती और मौनी अमावस्या को हुए भगदड़ के कारण बहुत भीड़ नहीं हुई, लेकिन 5 फरवरी के बाद से फिर प्रयागराज में लोगों के आने का सिलसिला बढ़ गया. 6 फरवरी के बाद से ही जाम लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया. भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गई और सड़कें जाम होती गई. 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *