https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Mamta Kulkarni ने रोते हुए दिया दिल चीरने वाला बयान, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बातें

top-news
बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने प्रयागराज में किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली थी और महामंडलेश्वर घोषित हुई थीं, लेकिन उनके इस पद पर आसीन होने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था।

10 करोड़ रुपये में पद खरीदने का लगा आरोप 

ममता कुलकर्णी पर आरोप लगे कि उन्होंने 10 करोड़ रुपये देकर महामंडलेश्वर का पद हासिल किया है। इस आरोप के चलते किन्नर अखाड़े के कई सदस्यों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे की घोषणा की।

वीडियो में क्या बोलीं ममता? 

जारी किए गए वीडियो में ममता कुलकर्णी ने कहा, "मैं महामंडलेश्वर यमाई माता गिरि इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं। अखाड़े में मुझे महामंडलेश्वर घोषित करने को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने 25 साल पहले बॉलीवुड छोड़ा था, तब उनके पास कई फिल्में थीं, लेकिन उन्होंने सबकुछ त्यागकर आध्यात्म का रास्ता चुन लिया।

दुबई से लौटकर बनीं संन्यासिनी 

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद 25 सालों तक दुबई में रहीं। साल 2024 के अंत में वे भारत लौटीं और नए साल की शुरुआत में प्रयागराज कुंभ में संन्यास लेने की घोषणा की। महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया था, लेकिन अब उन्होंने इस पद को त्यागने का फैसला कर लिया है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *