UP पुलिस में 85 दरोगा बने इंस्पेक्टर, गाजियाबाद डीसीपी ऑफिस से सतीश कुमार व नोएडा कमिश्नरेट के PRO का प्रमोशन
- Shiv Kumar
- 07 Apr, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए सिविल पुलिस के 85 दरोगाओं को प्रमोशन दिया गया। ये सभी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर थे, जिन्हें अब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। खास बात यह है कि ये सभी पहले कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे और परीक्षा पास कर दरोगा बने थे। अब लंबे अनुभव के बाद इन्हें इंस्पेक्टर का पद मिला है।
नोएडा और गाजियाबाद के अधिकारियों को भी प्रमोशन
गाजियाबाद डीसीपी सिटी ऑफिस में तैनात सतीश कुमार को इंस्पेक्टर बनाया गया है। वह पहले डीसीपी के रीडर रह चुके हैं और मुरादनगर थाना प्रभारी समेत कई थानों में एसओ के रूप में सेवा दे चुके हैं। वहीं, नोएडा पुलिस कमिश्नर के पीआरओ विजय गुप्ता भी प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने हैं। उन्होंने मेरठ में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर सराहना हासिल की थी।
मेरठ जोन के सबसे ज्यादा अधिकारी प्रमोट
इस प्रमोशन सूची में मेरठ जोन के दरोगाओं की संख्या सबसे अधिक है। शासन के आदेश के अनुसार, सभी प्रमोट हुए इंस्पेक्टर फिलहाल अपने-अपने मौजूदा जिलों में ही कार्यभार संभालेंगे। इस फैसले से पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






