नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर निकली वैकेंसी, 10 और 12वीं पास के लिए बड़ा मौका, 35 हजार तक वेतन, फटाफट करें आवेदन, ये है लास्ट डेट
- Shiv Kumar
- 11 Apr, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े 2442 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि लोडर के पद केवल पुरुषों के लिए निर्धारित किए गए हैं। फ्रेशर्स के लिए भी यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है, क्योंकि आवेदन के लिए किसी प्रकार का एविएशन या एयरलाइन डिप्लोमा अनिवार्य नहीं रखा गया है।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में ग्राउंड स्टाफ के 1257 पद, कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 पद और लोडर के 546 पद शामिल हैं। ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 12वीं पास होना जरूरी है और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार से 35 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। वहीं, लोडर के पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तय की गई है। इस पद के लिए वेतन 15 हजार से 25 हजार रुपए के बीच रखा गया है। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी। साथ ही, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






