Breaking News

नोएडा DND पहुंचा समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन, नेता प्रतिपक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद, पीड़ितों से मिलने न देने का आरोप

top-news
नोएडा के डीएनडी पर सपा प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों से मिलने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया है। नेताओं ने मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। इससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

नोएडा में श्रमिकों के मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल डीएनडी पहुंचा, जहां से नेता श्रमिकों के प्रदर्शन में प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और नेताओं व पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।


12 सदस्यीय डेलिगेशन, कई बड़े नेता शामिल

समाजवादी पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल करीब 12 सदस्यों का था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक अतुल प्रधान, विधायक शाहिद मंजूर और विधायक कमाल अख्तर शामिल रहे। सभी नेता नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जानना चाहते थे।


पुलिस पर मिलने से रोकने का आरोप

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें श्रमिकों से मिलने नहीं दे रही है। उनका कहना है कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें रोके हुए है, ताकि वे पीड़ित परिवारों तक न पहुंच सकें। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।


गेस्ट हाउस ले जाया गया प्रतिनिधिमंडल

मौके से पुलिस सपा नेताओं को नोएडा के गेस्ट हाउस ले गई, जहां उनसे बातचीत की गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान डीएनडी और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।


श्रमिक मुद्दे पर बढ़ रही सियासत

नोएडा में श्रमिक आंदोलन को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। अलग-अलग दलों के नेता मौके पर पहुंचकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे यह मामला और गरमाता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *