फिर एक बार कैमरे के सामने दहाड़ी सांसद इकरा हसन, योगी सरकार के खिलाफ दिया ये 'धाकड़ बयान'
बुलंदशहर में सपा सांसद इकरा हसन पहली बार पहुंची. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
- Rishabh Chhabra
- 15 Feb, 2025
बुलंदशहर में सपा सांसद इकरा हसन पहली बार पहुंची. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान इकरा हसन ने केंद्र सरकार के आम बजट को जमीनी हकीकत से कोसों दूर बताते हुए हेडलाइन बजट करार दे दिया है. इकरा का कहना है कि बजट में आम जनता, किसानों और युवाओं को कोई भी वास्तविक राहत नहीं मिली है.
गन्ना किसानों को लेकर कही ये बात
सांसद इकरा हसन ने गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखते हुए भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना समर्थन मूल्य 400 पार के नारे की तरह 400 रुपये कर देना चाहिए. जिससे कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले.
"मौत का आंकड़ा छिपा रही है योगी सरकार"
वहीं हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर सपा सांसद ने कहा कि जनता के इस फैसले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और आगामी चुनावों में मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इतना ही नहीं सपा सांसद ने योगी सरकार पर कुंभ मेले में हुई मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग भी की है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






