https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह से फेस टू थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई।  जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो अवैध चाकू बरामद किया गया है। 16 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद हुआ है। 
नोएडा कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सेक्टर-83 गंदा नाला के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। जिसपर कार सवार व्यक्तियों द्वारा रुकने के बजाय कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों की कार एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के नजदीक गंदे नाले पर तेजी से नाले की तरफ़ बने सुरक्षा/अवरोधक दीवार से टकरा गयी। इसके बाद कार सवार बदमाशों द्वारा उतरकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान नियाजुल मलिक (23) वर्ष के रूप में हुयी है। जबकि  सलमान (24), तौसीफ मलिक (20)  और फैजान मलिक (20)  को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाशो के कब्जे से चोरी किया गया 16 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, एक बाइक,  एक कट्टा एमसी ट्रांसफार्मर प्लेट, उपकरण व नियाजुल के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व अभियुक्त सलमान और तौसीफ के कब्जे से 01-01 चाकू बरामद किया गया है। घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि हम चारों ने कुछ दिन पहले एनएसईजेड क्षेत्र व ग्राम याकूबपुर के पास से ट्रांसफार्मर उपकरण व तेल चोरी किया था। बरामद कार में हम लोग चोरी का माल को बेचने जाते हैं। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *