https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

भूकंप के झटकों से हिला नोएडा NCR, घरों के हिलने से भयभीत लोग घरों से बाहर आए

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा समेत एनसीआर में सोमवार  की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।  झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद भी खुल गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था और इसकी तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र दिल्ली में होने के चलते आसपास के इलाकों में तेज झटके महसूस हुए।
भूकंप की तीव्रता 4.0 थी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह 5:36:55 बजे पर रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता वाला भूकंप नई दिल्ली में आया झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगी और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं, पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0  और केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। जकि 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा झटका महसूस किया गया।
इन राज्यों में महसूस किए गए झटके
दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मथुरा, मुरादाबाद और आगरा तक भूकंप महसूस किया गया। राजस्थान के अलवर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के सीवान में भी सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

भूकंप आने की असली वजह क्या है?
गौरतलब है कि पृथ्वी की सतह के नीचे या कहे कि धरती के अंदर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। जमीन के अंदर मौजूद प्लेटें लगातार आपस में टकराती या दूर खिसकती हैं। जिससी के चलते हर साल भूकंप आते रहते हैं। भूकंप को समझने से पहले हमें धरती के नीचे मौजूद प्लेटों की संरचना को समझना चाहिए। धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेटें होती हैं। इन प्लेटों के आपस में टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे ही भूकंप कहा जाता है। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *