नोएडा में बारात निकलते समय हुई हर्ष फायरिंग, 2.5 साल के बच्चे की गोली लगने से मौके पर मौत

top-news
बच्चे को गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Noida: नोएडा में बारात में चली गोली से मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अग्गहपुर गांव में देर रात बारात चढ़ाने के वक्त हर्ष फायरिंग हो रही थी।  हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में मौजूद ढाई साल के मासूम की गोली लग गए। बच्चे को गोली लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौका पाते ही हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *